मऊ, मई 5 -- पहसा। रतनपुरा प्रखंड के दक्षिणांचल स्थित गाढा ताल में एक जंगली सूअर ने हमला करके दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। साथ ही यहां मौजूद एक गाय भी हमले में घायल हो गई है। रतनपुरा प्रखंड के बीबीपुर ग्राम पंचायत निवासी फूलचंद चौहान पुत्र स्वर्गीय रामचंद्र चौहान तथा सिधवल ग्राम पंचायत निवासी मनीष कुमार गोंड पुत्र मन्नू गोड़ ताल में मछली मारने गए थे। इस दौरान एक जंगली सूअर ने इन दोनों पर पीछे से हमला कर दिया। जिससे दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं सिधवल निवासी मुसाफिर यादव की गाय ताल में चर रही थी। उस पर भी हमला करके जंगली सूअर ने घायल कर दिया है। शोर सुनकर करके आसपास के लोग लाठी डंडा लेकर के दौड़ पड़े और जंगली सूअर को घेर करके उसे मार डाला।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.