बदायूं, दिसम्बर 27 -- उझानी, संवाददाता। इलाके के गांव सिरसौली में जंगली सूअर को पकड़ने के लिए वन विभाग का सर्च ऑपरेशन जारी है, लेकिन सूअर पकड़ से बाहर है। इसको लेकर वन अधिकारियों का कहना है कि सूअर स्थान छोड़कर दूसरे स्थान पर जा चुका है, लेकिन फिलहाल सर्च ऑपरेशन जारी रहेगा। सिरसौली गांव के आसपास जंगली सूअर की वजह से ग्रामीण परेशान हैं। जंगली सूअर जहां फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं, वहीं मौका लगते ही ग्रामीणों पर हमला कर देते हैं। बीते दिनों ग्रामीणों ने जंगली सूअर पकड़वाने की मांग वन विभाग से की थी। जिस पर 25 दिसंबर के लिए वन दारोगा शिवम प्रताप टीम के साथ जंगली सूअर पकड़ने पहुंचे। सूअर को पकड़ने के लिए टीम के जाल लगाया, इसी बीच सूअर ने जाल से निकलकर वन दारोगा शिवम पर हमला कर दिया। शिवम को किसी तरह से अन्य साथियों ने सूअर से बचाया। शिवम क...