हमीरपुर, जनवरी 31 -- मौदहा, संवाददाता। जनपद में अन्ना गोवंशों, जंगली गायों के साथ ही जंगली सूअरों के झुंड ने भी फसलों को नुकसान पहुंचाना शुरू कर दिया है। हिंसक जंगली सूअर हमलावर भी हो रहे है। सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा जिसमें एक किसान जंगली सूअर के हमले से बचने के लिए खेत में भागता हुआ दिख रहा है। हालांकि वायरल हो रहे वीडियो की आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान पुष्टि नहीं करता है। इस समय खेतों में फसलें लहरा रही है। इन फसलों को अन्ना गोवंशों और जंगली गायों से बचाने को लेकर किसान दिन रात खेतों में रतजगा कर रहा है। अब किसानों को अपनी फसलें जंगली सूअरों से बचाने की भी चुनौती पेश आ रही है। सोशल मीडिया पर एक ऐसे ही किसान का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक किसान को जंगली सूअर दौड़ा रहा है। किसान अपनी जान बचाने के लिए खेतों में भाग ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.