चंदौली, जनवरी 16 -- बबुरी, हिन्दुस्तान संवाद। बबुरी थाना क्षेत्र के जलखोर गांव में शुक्रवार की सुबह जंगलों सूअरो का झुंड अधेड़ मजदूर पर हमला कर दिया। इस दौरान मजदूर की मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई में जुटी है। जलखोर निवासी 55 वर्षीय मजदूर मंगलवार बियार गांव के ही सुरेंद्र सिंह के घर मवेशी की देखभाल करता था। शुक्रवार की सुबह वह मवेशियों को चारा डाल रहा था। इसी दौरान दर्जनों की संख्या में जंगली सूअरों का झुंड पहुंच गया। जिसमें एक सूअर ने मजदूर पर हमला कर दिया। इससे मजदूर बुरी तरह घायल हो गया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सूअर भाग निकले। इसके बाद घायल को परिजन लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस शव कब्जे में लेकर अ...