हरदोई, दिसम्बर 17 -- कछौना। ग्राम गैसिंगपुर में खेत को फसल सींचने गए किसान पर जंगली सियार ने हमला कर दिया। हादसे में एक किशोर समेत एक अन्य अधेड़ किसान घायल हो गया। गैसिंगपुर निवासी किसान रामरतन ने बताया कि वह बुधवार की सुबह अपने खेत पर फसल की सिंचाई कर रहा था। इस बींच घर से भोजन लेकर आये बेटे प्रवीण पर एक जंगली सियार ने हमला कर दिया। पड़ोसी किसान लालता प्रसाद जब बचाने दौड़े तो सियार ने उन्हें भी घायल कर दिया। शोर सुनकर जब अन्य किसान दौड़े तो सियार जंगलों की ओर भाग निकला। इसके बाद परिजन घायलों को लेकर सीएचसी पहुंचे। यहां किशोर प्रवीण समेत लालता प्रसाद का प्राथमिक उपचार किया गया है। सीएचसी अधीक्षक शैलेन्द्र शुक्ला ने बताया लालता प्रसाद के चेहरे पर गंभीर जख्म होने से जिला अस्पताल भेजा गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...