चाईबासा, जनवरी 8 -- चाईबासा। जंगली हाथी के साथ अब जंगली भालू भी मुफस्सिल थाना क्षेत्र में अंतक मचाना शुरू कर दिया है।इसी कड़ी में बुधवार को दोपहर में मुफस्सिल थाना अंतर्गत बरकुंडीया गांव निवासी 20 वर्षीय मेंचो बरजो को एक जंगली भालू ने हमला कर जख्मी हो गया है। जानकारी के अनुसार बुधवार को दोपहर में वह जलावन लकड़ी चुन कर जंगल से घर लौट रही थी, रास्ते में अचानक एक जंगली भालू उस पर हमला कर दिया। जबतक वह भाग पाती भालू ने अपने नाखून से पीठ पर नोच कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। बुधवार को देर रात में मेंचो बरजो को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मेंचो बरजो ने बताया कि गांव की दो महिलाओं के साथ जलावन लकड़ी चुनने जंगल गई थी।वापसी के दौरान एक जंगली भालू हमला कर जख्मी कर दिया है।उसके साथ जो महिलाएं थीं वह लोग किसी तरह से भागने में सफल रही।
हिंदी ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.