देहरादून, दिसम्बर 10 -- नई टिहरी। टिहरी वन प्रभाग के डीएफओ पुनीत तोमर ने कहा कि इस बार अन्य सालों की अपेक्षा जंगली जानवरों की दहशत ज्यादा दिखाई दे रही है। जिसका कारण समय पर बर्फबारी न होना और वर्षा काल में अधिक वर्षा होना है। इसके कारण जंगली जानवरों का व्यवहार व स्थान भी चेंज हुआ है। जिसके चलते असमय पर जंगली जानवर दिखाई दे रहे हैं। इनको रोकने के लिए वन विभाग पर्याप्त इंतजाम कर रहा है। आम लोगों को जागरूक करने के साथ ही उपकरणों के साथ गस्त बढ़ाई जा रही है। सचेत रहने को जागरूक किया जा रहा है। स्कूलों में भी जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। जानवरों के व्यवहार में परिवर्तन को लेकर शोध भी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...