संभल, दिसम्बर 30 -- जनपद बदायूं के गांव रफातपुर निवासी अजय सोमवार को बाइक से मुरादाबाद जा रहा था। जैसे ही वह बनियाठेर के गांव कैली के पास पहुंचा तो अचानक से जंगली जानवर बाइक के सामने आ गया। जिससे बाइक सवार टकराकर सड़क पर गिरकर घायल हो गया। हादसा होने पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल के परिजनों को सूचना दी। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और उपचार के लिए अस्पताल ले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...