लखनऊ, फरवरी 22 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। गोंडा के कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र में एक जंगली जानवर ने युवक पर अचानक हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। युवक पर हुए इस हमले से पूरे क्षेत्र में दहशत फैल गई । जानवर के हमले में घायल युवक को परिजन और ग्रामीण आनन फानन में मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। शनिवार दोपहर बाद कोतवाली इटियाथोक क्षेत्र के जयतापुर लोनपुरवा निवासी संजय पर किसी जंगली जानवर ने जानलेवा हमला कर दिया। युवक पर हुए इस हमले से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं, जब पास के खेत में काम कर रहा एक ग्रामीण युवक को बचाने के लिए दौड़ा तो जानवर वहां से भाग निकला। घायल युवक के पिता चैतू ने बताया कि उनका बेटा दोपहर में खेत में पानी लगाने के लिए पंपिंग सेट लेकर गया था। उसी दौरान अचानक एक जानवर ने उस पर हमला कर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.