प्रतापगढ़ - कुंडा, मार्च 13 -- सुवंसा, हिन्दुस्तान संवाद। घर के बाहर बंधे भैंस के बच्चे पर जंगली जानवर ने रात में हमला कर दिया। इससे उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी सुबह होने पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। जंगली जानवर की चर्चा से ग्रामीण भयभीत हैं। सुवंसा नगर पंचायत निवासी विपिन मिश्र ने रात में भैंस और उसका बच्चा पंडवा बाहर पेड़ के नीचे बांध रखा था। वह रात 12 बजे तक जाग रहे थे। देर रात जंगली जानवरों ने भैंस के बच्चे पर हमला कर दिया। गले के नीचे का मांस निकालने से उसकी मौत हो गई। सुबह जानकारी होने पर गांव के लोगों की भीड़ जमा हो गई। हालांकि कौन जानवर था इसे लेकर कोई साफ तौर पर कुछ नहीं बता पा रहा था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.