बुलंदशहर, अप्रैल 16 -- नरसेना। क्षेत्र में गेहूं काट रही महिला पर जंगली जानवर ने हमला कर दिया। महिला हमले में बुरी तरह घायल हो गई और चेहरे पर कई घाव के निशान है। घायल महिला को ऊंचागांव सीएचसी से दिल्ली रेफर किया गया है। परिजन तेंदुए का हमले बता रहे हैं। बीते कई दिनों से क्षेत्र में तेंदुआ देखने का दावा किया जा रहा है। वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर जांच की है। नरसेना निवासी राजकुमारी पत्नी सौराज मंगलवार को नहर की पटरी के समीप खेतों में गेहूं काट रही थी। इस दौरान जंगली जानवर ने महिला के चेहरे पर हमला कर घायल कर दिया। हमले के दौरान महिला बेहोश हो गई। खेत पर कार्य कर रहे अन्य किसानों ने परिजनों को फोन कर मामले की सूचना दी। जिस पर परिजन उसे लेकर ऊंचागांव सीएचसी पहुंचे। चिकित्सक द्वारा उपचार किया जा रहा है। वहीं महिला ने बताया कि खेत में गेहू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.