चतरा, फरवरी 21 -- चतरा, प्रतिनिधि। भारतमाला परियोजना के तहत चतरा जिले के जितनी मोड़ क्षेत्र के अंदर जंगलों में बड़े पैमाने पर पेड़-पौधों की कटाई की जा रही है। सड़क निर्माण कार्य के कारण वन क्षेत्र लगातार कम हो रहा है, जिससे जंगल में रहने वाले जंगली जानवर अब बाहर आबादी वाले क्षेत्रों की ओर आने लगे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अक्सर लोमड़ी, नीलगाय और अन्य जानवर खेतों व गांव के आसपास दिखाई दे रहे हैं, जिससे लोगों में डर का माहौल है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से वन्यजीवों की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.