महोबा, जनवरी 5 -- महोबा, संवाददाता। किसानों के लिए मुसीबत बने अन्ना मवेशियों से रबी की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। सदर विधायक ने सदन में मुद्दा रखते हुए समस्या के निस्तारण की मांग उठाई है। इन दिनों रबी की फसलों पर नीलगाय सहित अन्ना मवेशियों का खतरा बढ़ गया है। फसलों को इन जानवरों से बचाने के लिए किसान खेतों में रतजगा करने को मजबूर हो रहे है। कबरई क्षेत्र के उटियां, सिचौरा और धरौन मौजा में जंगली जानवर किसानों के लिए मुसीबत बन गए है। यहां जानवर रात में खेतों में पहुंचकर फसलों को चट कर रहे है। पिछले साल भी किसानों की फसलों को नुकसान हुआ था। बार-बार शिकायतों के बाद भी समस्या से निजात नहीं मिल रही है। अब किसानों से जुड़ी समस्या को सदर विधायक पंडित राकेश गोस्वामी ने सदन में उठाया है जिससे समस्या से जूझ रहे अन्नदाताओं में समस्या के निस्तारण की उ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.