कोटद्वार, दिसम्बर 17 -- द्वारीखाल ब्लाक के राइंका किनसूर में बुधवार को एस एम सी व पी टी ए की सयुंक्त बैठक आयोजित की गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य जंगली जानवरों के हमलो से बच्चों की सुरक्षा, आगामी प्री. बोर्ड,बोर्ड व वार्षिक परीक्षा के लिए बच्चों की तैयारी हेतु अभिभावकों को जागरूक करना था। बैठक में आसपास के गांवो बागी,तैड़ी,पोगठा,हतनूड़ मैठाणा व उमन आदि से आने वाले बच्चों के अभिभावकों को बच्चों को समूह में भेजने के लिए कहा गया। पूर्व प्रधान दीपचंद शाह ने कहा कि जंगली जानवरों के हमले से बचने के लिए सभी को जागरूक होने के साथ ही सावधानी बरतनी भी आवश्यक है। वहीं प्रधानाचार्य गोपाल सिंह ने अभिभावकों से विद्यालय की उन्नति के लिए सुझाव मांगे। बैठक में सुरेश चन्द्र भट्ट,मलखान सिंह,ऋचा ध्यानी आदि शिक्षकों सहित सभी अभिभावक मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्त...