चमोली, दिसम्बर 23 -- चमोली जिले में वन्य प्राणियों के आतंक और हमले से लोगों को बचाने की मांग करते हुए मंगलवार को चमोली जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी से जंगली जानवरों से निजात दिलाने को कारगर उपाय और कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष सुरेश डिमरी ने बताया कि जिलाधिकारी को दिये ज्ञापन में कांग्रेस ने मांग करते कहा है कि चमोली जिले के जो गांव भालुओं के आतंक से प्रभावित हैं वहां पिंजरे लगाये जाएं। स्कूल कालेजों के निकट झाड़ियों को काटा जाए। भालुओं के आतंक से प्रभावित गांवों की परिधि में जालियां लगाई जाए। इस अवसर पर योगेंद्र बिष्ट, गोविंद सजवांण, प्रकाश रावत,भरत रावत, संदीप रावत, आनंद सिंह पंवार, अरविंद नेगी प्रमोद बिष्ट महिला, ऊषा रावत सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.