हमीरपुर, नवम्बर 19 -- 0 बचरौली गांव के किसानों ने डीएम को दिया प्रार्थना पत्र कुरारा, संवाददाता। विकासक्षेत्र के बचरौली गांव के किसानों ने रबी फसलों को जंगली गायों से बचाने की मांग करते हुए जिलाधिकारी से फरियाद की। किसानों का कहना है कि रात में जंगली गायों द्वारा उगी फसलों को नष्ट किया जा रहा है। बचरौली गांव निवासी गणेश तिवारी, प्रद्युम्न सिंह, बब्बू सिंह, राम सिंह आदि किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि बचरौली से भौली गांव जाने वाले कच्चे संपर्क मार्ग के किनारे जंगल में जंगली गायों का झुंड रहता है। यह जंगली गाय रात के अंधेरे में किसानो की बोई गई रबी फसल में चना, मटर, मसूर, गेहूं आदि फसलें नष्ट करती हैं। इन जंगली गायों द्वारा फसल को बचाने के लिए किसान रात में जाग कर रखवाली करने को मजबूर हो रहा है। इन गायों की संख्या सैकड़...