पटना, फरवरी 21 -- जदयू के विधानपार्षद व मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव को कानून व्यवस्था पर नहीं बोलने की नसीहत दी है। शनिवार को उन्होंने एक्स पोस्ट पर लिखा कि जंगलराज की विरासत वाले सुशासन पर ज्ञान न दें। शिल्पी गौतम हत्याकांड और आईएएस अधिकारी की पत्नी के साथ बलात्कार की घटना भूल गए क्या? यह सब राजद के शासनकाल की सच्चाई है। हैरत की बात तो यह है कि जिनके समय में अपराधियों को खुलेआम संरक्षण दिया जाता था, पीड़ितों को अपमानित किया जाता था और सरकारी स्तर पर न्याय व्यवस्था पंगु थी, आज वही कानून-व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...