मुजफ्फरपुर, मई 2 -- मुजफ्फरपुर। मंदिर नवनिर्माण समन्वय समिति की बैठक शुक्रवार को हरिसभा चौक स्थित श्री राधा कृष्ण मंदिर के प्रांगण में हुई। इसकी अध्यक्षता संगठन के अध्यक्ष आचार्य चंद्र किशोर पाराशर ने किया। इसमें सर्व समिति से निर्णय लिया गया कि संगठन का विस्तार किया गया। मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे प्रशासन द्वारा हटाए गए धार्मिक स्थलों के नवनिर्माण के लिए आगामी 04 से 10 मई तक हस्ताक्षर अभियान शहर के विभिन्न भागों में चलाया जाएगा। फिर सोनपुर जाकर मंडल रेल प्रबंधक को मांग पत्र हस्तगत कराया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.