बगहा, मार्च 12 -- नरकटियागंज। रेल पुलिस ने नरकटियागंज जंक्शन के प्लेटफार्म संख्या 4 के फुट ओवर ब्रिज के नीचे से मंगलवार को एक भिखारी का शव बरामद किया है। उसकी उम्र करीब 60 है। हालांकि संवाद प्रेषण तक उसकी पहचान नहीं हो पाई है। बताया जाता है कि मृतक पिछले करीब एक सप्ताह से जंक्शन परिसर में नजर आ रहा था। जंक्शन परिसर में ही भीख मांग कर वह अपना गुजारा कर रहा था। रेल थानाध्यक्ष राजकुमार ने पुष्टि की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...