मुजफ्फरपुर, अप्रैल 21 -- मुजफ्फरपुर। रेल थाना मुजफ्फरपुर की पुलिस ने जंक्शन से गिरफ्तार गांजा कैरियर सीजन यादव व कोमल कुमारी को सोमवार को विशेष एनडीपीएस कोर्ट में पेश किया। साथ ही मामले से संबंधित एफआईआर व मादक पदार्थ से संबंधित साक्ष्य पेश किए। सुनवाई के बाद विशेष कोर्ट ने दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। मालूम हो कि, रविवार को आरपीएफ व जीआरपी ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए प्लेटफॉर्म एक से गांजा सहित कैरियर को पकड़ा था। इनके पास से 19 बंडल में 19 किलो गांजा बरामद हुआ था। बाजार में इसकी कीमत 2.85 लाख रुपये आंकी गई है। बताया जाता है कि दोनों को गोरखपुर तक गांजा की खेप को पहुंचाने के लिए पांच-पांच हजार रुपये मुंगेर की विभा देवी ने दिए थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.