बरेली, जनवरी 10 -- उत्तर रेलवे मुरादाबाद मंडल के रेल प्रबंधक राजकुमार सिंह ने शुक्रवार को बरेली जंक्शन का निरीक्षण किया। जंक्शन के सेकेंड एंट्री मार्ग रेलवे स्कूल के सामने सुभाषनगर पुलिया की ओर जाने वाले मार्ग को चौड़ा कराने पर मंथन किया। आला हजरत एक्सप्रेस और बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्वोत्तर रेलवे में दिए जाने को लेकर चल रहीं तैयारियों पर भी चर्चा की गई। इसके बाद डीआरएम सीतापुर को रवाना हो गए। उत्तर रेलवे बरेली जंक्शन से चलने वाली आला हजरत और बरेली इंटरसिटी एक्सप्रेस को पूर्वोत्तर रेलवे में दिए जाने को रेल मंत्रालय से मंजूरी हो गई है। रेलवे बोर्ड से आदेश आना शेष है। आलाहजरत एक्सप्रेस को लखनऊ से वाया सीतापुर, लखीमपुर, मैलानी, पूरनपुर पीलीभीत से इज्जतनगर होकर चलाया जाना है। वहीं बरेली इंटरसिटी को कासगंज से वाया बदायूं, रामगंगा से बरे...