मुजफ्फरपुर, दिसम्बर 15 -- गोरौल, हिन्दुस्तान संवाददाता। न्यू मार्केट स्थित ज्वेलर्स की दुकान से 11 जुलाई को 20 लाख के आभूषण लूट में पुलिस ने एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। महुआ एसडीपीओ संजीव कुमार ने बताया कि धरा गया बदमाश वैशाली थाने के जतकौली निवासी राणा राज उर्फ राणा है। शातिर की गिरफ्तारी के लिए अपर थानेदार प्रशांत कुमार के नेतृत्व में एक पुलिस टीम का गठन किया गया था। छानबीन के दौरान राणा की लोकेशन पुणे में मिली, जिसके आधार पर पुलिस टीम पुणे गई। वहां टीम पहुंची तो राणा ने हाजीपुर वाली ट्रेन पकड़ ली। उसी ट्रेन में पुलिस भी बैठ गई। रविवार को हाजीपुर जंक्शन पर उतरते ही उसे दबोच लिया गया। एसडीपीओ ने बताया कि पूछताछ में राणा ने लूटकांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। राणा ने बताया कि उसे 40 हजार रुपया मिला है। एसडीपीओ ने बताया कि इससे पहले...