मुजफ्फरपुर, मार्च 5 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। जंक्शन के पश्चिमी एफओबी पर मंगलवार की दोपहर को एक व्यक्ति संजय कुमार मिश्रा बेहोश होकर गिर गये। परिजन चीख पुकार करने लगे। इसकी जानकारी मिलते ही आरपीएफ के प्रधान आरक्षी संतोष कुमार झा और आरक्षी राजू कुमार मौके पर पहुंचे। प्रधान आरक्षी ने मरीज का लक्षण देखकर उन्हें सीपीआर देना शुरू किया। राजू कुमार ने रेल डॉक्टर को सूचना दी। करीब पांच मिनट का सीपीआर देने के दौरान संजय को होश आया। तबतक रेल डॉक्टर भी मौके पर पहुंचे और उनका प्राथमिक उपचार किया। फिर बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उनका इलाज चल रहा है। मधुबनी के रहने वाले हैं संजय : रेल डॉक्टर शालीग्राम चौधरी ने बताया कि संजय कुमार मिश्रा को हार्ट अटैक आया था। जवान के सीपीआर देने से उनकी जान बच गयी। संजय मधुबनी के फुलपरास के रहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.