प्रतापगढ़ - कुंडा, जून 7 -- प्रतापगढ़। मां बेल्हा देवी धाम प्रतापगढ़ जंक्शन पर शनिवार को पांच ट्रेन की लेटलतीफी से यात्री परेशान हुए। स्टेशन अधीक्षक मोहम्मद शमीम ने बताया कि शनिवार को जंक्शन पर गरीब रथ एक्सप्रेस एक घंटे, पद्मावत एक्सप्रेस दो घंटे, मां बेल्हादेवी धाम सुपरफास्ट तीन घंटे, देहरादून-वाराणसी जनता एक्सप्रेस एक घंटे और दिल्ली-वाराणसी स्पेशल तीन घंटे की देरी से पहुंचीं। ट्रेन के इंतजार में परेशान यात्री प्लेटफॉर्म से लेकर पूछताछ काउंटर तक जानकारी के लिए भटकते दिखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.