बरेली, मार्च 23 -- रेलवे ने ग्रेड वन श्रेणी स्टेशनों पर महिलाओं को फ्री सेनेटरी पैड देने की व्यवस्था की है। कॉमर्शियल विभाग ने सेनेटरी पैड मशीनें लगाने की व्यवस्था कराई है। बरेली जंक्शन के जनरल वेटिंग हॉल, महिला शौचालय, पे एंड यूज शौचालय, प्लेटफार्म नंबर दो-तीन के महिला शौचालय में मशीनें लगाई गईं। सीएमआई मोहम्मद इमरान ने बताया कि जंक्शन पर पांच सेनेटरी पैड मशीनें लगवा दी हैं। महिला यात्री आवश्यकता पड़ने पर फ्री में पैड निकाल सकेंगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.