प्रयागराज, मई 25 -- तमिलनाडु से प्रयागराज घूमने आई कि एक महिला श्रद्धालु की चेन जंक्शन पर चोरी हो गई है। प्रयागराज जीआरपी ने मुकदमा दर्ज किया है। पीड़िता एल्लम्मा निवासी विल्लुपुरम (तमिलनाडु) बीते छह मई की रात 9:50 बजे ट्रेन संख्या 22613 से प्रयागराज पहुंची थीं। प्लेटफॉर्म संख्या आठ पर जैसे ही वह ट्रेन से उतरीं, एक अज्ञात चोर ने उनकी सोने की चेन झपट ली और भीड़ का फायदा उठाकर फरार हो गया। वह 32 श्रद्धालुओं के दल के साथ संगम स्नान के लिए आई थीं। उन्होंने पुलिस को बताया कि उनकी चेन 50 ग्राम की थी। वर्तमान में उसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। इस चोरी के बाद पीड़ित परिवार की शिकायत पर प्रयागराज जीआरपी जांच कर रही है। लेकिन, अभी तक चोर का पता नहीं चला है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.