मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। होली बाद जंक्शन पर फिर महाकुम्भ जैसी भीड़ उमड़ने की संभावना है। इसको लेकर जंक्शन पर सर्विलांस नेटवर्क का दायरा बढ़ाया जा रहा है। फुट ओवरब्रिज से प्लेटफॉर्म और रेलवे ट्रैक की निगरानी रखी जाएगी। इसके अलावा प्लेटफॉर्म पर भी सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था रहेगी। इस कड़ी में जंक्शन के नये फुट ओवरब्रिज पर वर्तमान में दो 360 डिग्री कैमरे के साथ 10 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। इससे जंक्शन पर सीसीटीवी सर्विलांस 52 से बढ़कर 62 हो गए हैं। यह कैमरे आरपीएफ के आग्रह पर इलेक्ट्रिकल व इंजीनियरिंग विभाग ने लगाए है। सभी कैमरे को कंट्रोल रूम से भी जोड़ा गया है। इससे होली की भीड़ के अलावा प्लेटफॉर्म व ट्रैक पर अवैध तरीके से घुमने वाले और झपटमारी गिरोह पर नजर रखी जाएगी। मालूम हो कि पर्व त्योहार की भीड़ के दौरान भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.