इटावा औरैया, फरवरी 11 -- इटावा, संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज के डीआरएम रजनीश अग्रवाल ने बुधवार को जंक्शन पर हो रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। जहां पर प्लेटफार्मों का निर्माण होना है। वहां की लोकेशन भी देखी और अधिकारियों के साथ विचार विमर्श भी किया। जंक्शन पर यात्री सुविधाओं को बढ़ाने के लिए दो और नए प्लेटफार्मों का निर्माण होगा। वहीं मार्च तक सेकंड एंट्री का काम पूरा हो जाएगा। लगभग चार दशक के बाद इटावा जंक्शन पर दो और नए प्लेटफार्म बनेंगे। इनके बनने के बाद यात्रियों को काफी लाभ मिलेगा। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने 12 जनवरी के अंक में चार दशक का इंतजार खत्म, जंक्शन बनेंगे दो और नए प्लेटफार्म शीर्षक के साथ खबर को प्रमुखता के साथ प्रकाशित किया था। नए प्लेटफार्म के लिए सर्वे भी हो चुका है और ड्राइंग भी तैयार हो चुकी है। डीआरएम र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.