प्रयागराज, नवम्बर 5 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। दिल्ली जाने वाली ट्रेन में सवार दो युवतियों के मोबाइल प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर बदमाशों ने छीन लिए। दोनों युवतियों ने घटना की शिकायत दिल्ली रेलवे स्टेशन थाने में दी है। दिल्ली पुलिस ने रिपेार्ट दर्ज करके मुकदमा प्रयागराज जीआरपी को ट्रांसफर कर दिया है। एफआईआर के मुताबिक पश्चिम बंगाल के हुगली निवासी अंकना चक्रवर्ती और उनकी मित्र पल्लवी रेड्डी ट्रेन संख्या 04451 हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल से दिल्ली जा रही थीं। जैसे ही ट्रेन प्रयागराज स्टेशन पर रुकी, कुछ युवक उनके डिब्बे के पास आए और मौका पाकर दोनों के मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। प्रयागराज जीआरपी सर्विलांस की मदद से जांच कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.