बगहा, नवम्बर 13 -- नरकटियागंज। हिन्दुस्तान संवाददाता नरकटियागंज जंक्शन पर उत्तर दिशा से आने वाले यात्री इन दिनों मुसीबत में हैं। वह भी तब,जब जंक्शन से यात्रा करने वाले यात्रियों में 60 फीसदी से अधिक यात्रियों का आगमन उत्तर दिशा की ओर से ही होता है। इससे रेल यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल,जंक्शन के उत्तरी दिशा में नई रेल लाइन,प्लेटफॉर्म और बाउंड्री वाल का निर्माण हो रहा है। इसके पूर्व फूट ओवरब्रिज आदि का निर्माण हो चुका है लेकिन हैरानी है कि फूट ओवरब्रिज तक पहुंचने के लिए रास्ते का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके कारण उत्तर दिशा की ओर से आने वाले यात्रियों को निर्माण कार्य तथा रेल लाइन पार करते हुए जंक्शन पर पहुंचना पड़ रहा है। उधर, यात्रियों की आवाजाही के लिए करीब 10 फीट दीवाल निर्माण छोड़ा गया है। हालांकि यात्रियों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.