मुरादाबाद, दिसम्बर 17 -- मुरादाबाद। मुरादाबाद जंक्शन पर मैकेनाइज्ड क्लीनिंग के जरिये यार्ड की सफाई शुरू हो गई है। इससे आउटर यार्ड और ट्रैक पहले से ज्यादा साफ-सुथरे दिखने लगे हैं। इस तकनीकी के माध्यम से गंदगी भी कम होगी। मुरादाबाद रेल मंडल में जंक्शन के अलावा चार स्टेशनों पर वैक्यूम बैग्स पैक के माध्यम से मैकेनाइज्ड क्लीनिंग के काम का शुभारंभ कर दिया गया। सीनियर डीसीएम आदित्य गुप्ता ने बताया कि दो दिन पहले ही मैकेनाइज्ड क्लीनिंग की शुरुआत मुरादाबाद के अलावा रुड़की, नजीबाबाद और चंदौसी स्टेशनों पर करा दी गई। इसके तहत मशीनों से स्टेशन यार्ड में होम सिग्नल से होम सिग्नल तक स्टेशन की अप एवं डाउन दिशाओं में रेल लाइनों की सफाई की जाएगी। साथ ही दिल्ली से लखनऊ और सहारनपुर से लखनऊ तक मुरादाबाद मंडल के सभी प्रमुख स्टेशनों पर मशीनीकृत रेग पिकिंग कार्य...