बगहा, फरवरी 20 -- नरकटियागंज।नरकटियागंज जंक्शन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा स्थापित की जाएगी। साथ ही स्वाधीनता आंदोलन सेनानियों की बड़ी बड़ी तस्वीरें लगाई जाएंगी। वाल्मीकिनगर के सांसद सुनील कुमार ने शुक्रवार को नरकटियागंज स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह बातें कहीं। सांसद श्री कुमार ने कहा कि राष्ट्रपिता ने चंपारण की धरती से ही सत्याग्रह आंदोलन की शुरुआत की थी। इस जिले में राष्ट्रपिता बापू से जुड़े दर्जनों ऐतिहासिक स्थल हैं। इन सभी स्थलों को विकसित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...