चंदौली, फरवरी 14 -- पीडीडीयू नगर। मुगलसराय कोतवाली क्षेत्र के स्टेशन परिसर स्थित डीलक्स शौचालय के पीछे शनिवार की शाम एक 60 वर्षीया एक अज्ञात महिला का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे को लेकर जांच शुरू कर दी है। कोतवाल संतोष कुमार सिंह ने बताया डायल 112 पुलिस को सूचना मिली कि डीलक्स शौचालय के पास एक करीब 60 वर्ष की महिला मृत अवस्था में पड़ी है। उसकी शिनाख्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...