बरेली, अक्टूबर 12 -- त्यौहारी सीजन के चलते चेकिंग टीम द्वारा बरेली जंक्शन पर एक अफीम तस्कर गिरफ्तार किया गया। प्लेटफार्म नंबर एक शाहजहांपुर की ओर एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा था। उसकी घेराबंदी कर गिरफ्तारी की गई। आरोपी दुर्गेश कुमार के पास से 575 ग्राम अफीम बरामद हुई है। दुर्गेश कुमार बिशारतगंज थाना क्षेत्र के गांव मिलक जैदपुर का रहने वाला है। किसी व्यक्ति को जंक्शन पर अफीम देने आया था। एसपी जीआरपी आशुतोष शुक्ला, सीओ अनिल कुमार वर्मा ने अफीम तस्कर की गिरफ्तारी करने वाली टीम के इंस्पेक्टर सुशील कुमार वर्मा, एसआई अभिषेक शर्मा, सिपाही आलम, सचिन कुमार औऱ संदीप कुमार के कार्य की प्रशंसा की। टीम को बधाई दी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.