मथुरा, जनवरी 31 -- थाना कोतवाली के अंतर्गत धौलीप्याऊ क्षेत्र में मथुरा जंक्शन के गेट के बाहर गुरुवार रात बेहोशी की हालत में मिले एक युवक की मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने आगरा रेफर कर शिनाख्त के प्रयास में जुट गयी है। इनकी तबीयत जहरखुरानी या नशे के चलते हुई है। इसकी पुलिस जांच कर रही है। गुरुवार देर रात करीब दो बजे कोतवाली पुलिस धौलीप्याऊ क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गश्त पर थी। तभी मथुरा जंक्शन की ओर स्टेशन गेट से बाहर की ओर रोड किनारे दो युवक बेहोशी की हालत में पड़े दिखाई दिये। पुलिस ने एम्बुलेंस बुलाकर लोगों के सहयोग से दोनों युवकों को उपचार के लिये जिला अस्पताल भिजवाया। इनमें से करीब 26 वर्षीय अज्ञात युवक की उपचार के दौरान मौत हो गयी, जबकि दूसरे की हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.