मथुरा, दिसम्बर 12 -- जंक्शन की खान-पान की व्यवस्था में सुधार होगा। यात्रियों की सुविधा के लिए जंक्शन पर खान पान की नई स्टालें खुलेंगी। इसकी प्रक्रिया रेलवे द्वारा शुरू कर दी गई है। मुख्य एंट्री के सर्कुलेटिंग एरिया में रेल कोच रेस्टोरेंट के लिए स्थान चिन्हित कर लिया गया है। जंक्शन रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या दो व तीन पर समय सीमा समाप्त हो जाने के बाद खान पान की आधा दर्जन से अधिक स्टालें और ट्रालियां बंद हो गई थीं। इसकी वजह से यात्रियों को खाने पीने की वस्तुओं के लिए इधर से उधर भागना पड़ता था। इतना ही नहीं यात्रियों को पीने का पानी भी ट्रेन के निकट उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। यात्रियों की परेशानी को ध्यान में रखते हुए रेलवे अधिकारियों ने खान पान की नई स्टालें खोलने का निर्णय लिया। इसके तहत जंक्शन के विभिन्न प्लेटफार्मों पर खान पान की स...