प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज मंडल में बिना टिकट और अनियमित यात्रा पर रोक लगाने के लिए सघन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया। डीआरएम के मार्गदर्शन और सीनियर डीसीएम हरिमोहन के निर्देशन में यह कार्रवाई 28 जनवरी को प्रयागराज जंक्शन एवं छिवकी पर की गई। सहायक वाणिज्य प्रबंधक कृष्ण कुमार राय के नेतृत्व में मुख्य टिकट निरीक्षक संतोष कुमार की टीम ने जांच अभियान के दौरान कुल 634 यात्रियों को पकड़ा। इनमें बिना टिकट यात्रा कर रहे 201 यात्रियों से एक लाख 92 हजार 500 रुपये तथा अनियमित यात्रा कर रहे 433 यात्रियों से जुर्माना की रूप में दो लाख 15 हजार 550 रुपये वसूले गए। कुल चार लाख आठ हजार 50 रुपये की वसूली हुई। अभियान में 12 टिकट चेकिंग स्टाफ के साथ रेलवे सुरक्षा बल व राजकीय रेलवे पुलिस की संयुक्त टीम शामिल रही। रेल प्रशासन ने यात्रियों से वैध टिकट लेकर...