बेगुसराय, दिसम्बर 9 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के नारायणपीपर गांव में मंगलवार को पुआल के ढेर से संदिग्ध अवस्था में एक शादीशुदा युवक का शव मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई। युवक का शव उसके घर से तकरीबन डेढ़ सौ मीटर पूरब दिशा स्थित सुनसान डेरा के पास से बरामद किया गया। मृतक की पहचान नारायणपीपर गांव के वार्ड संख्या-14 निवासी राजो सहनी के 30 वर्षीय पुत्र दीपक सहनी के रूप में की गई है। इधर, शव मिलने की सूचना पर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई व पुलिस भी घटनास्थल पर आकर मामले की तफ्तीश में जुट गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक शव जिस अवस्था में मिला है, उससे हत्या अथवा आत्महत्या, दोनों के पहलू सामने आ रहे हैं। मृतक के गले पर फंदा का निशान पाया गया है जबकि उसकी दोनों आंखें खुली व दांतों तले दबी उसकी जीभ बाहर निकली हुई थी। घटनास्थल के पास...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.