बेगुसराय, दिसम्बर 19 -- छौड़ाही, निज संवाददाता। बिहार सरकार के गठन होते ही एक ओर अधिकारी पंचायतों का मैराथन निरीक्षण कर आमलोगों से जुड़ी योजनाओं के निरीक्षण में जुटे हैं। वहीं, दूसरी तरफ छौड़ाही प्रखंड की विभिन्न पंचायतों में पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, वंशावली समेत पंचायत की योजना समेत अन्य कार्य विगत एक माह से ठप पड़ा हुआ है। इसका कारण यह है कि अभी प्रखंड की दस पंचायतों में सिर्फ एक महिला पंचायत सचिव हैं। इससे आमलोग प्रखंड मुख्यालय पहुंच इधर-उधर भटकने को मजबूर हैं। छौड़ाही आदर्श प्रखंड मुख्यालय में बीडीओ के चैम्बर के बाहर आए दिन विभिन्न पंचायतों के महिला-पुरुष हाथ में आवेदन लिए पंचायत सचिव को खोजते नजर आते हैं। इस दौरान उन्हें न तो पंचायत सचिव के दर्शन होते हैं और न ही बीडीओ से उनकी मुलाकात हो पाती है। ऐजनी के मो. मन्नान, सावंत के मो. ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.