बेगुसराय, नवम्बर 4 -- छौड़ाही। प्रखंड क्षेत्र के नारायण पीपर गांव में मंगलवार को प्रखंड के प्रथम किसान श्री सह प्रथम प्रखंड आत्मा अध्यक्ष शिवशंकर राय को श्रद्धांजलि अर्पित कर लोगों ने उनको याद किया। नारायण पीपर पंचायत की सरपंच रामदाय देवी ने शिवशंकर राय एक प्रगतिशील कृषक थे। उन्हें उन्नत खेती की बदौलत ही प्रखंड के प्रथम किसान श्री से सम्मानित किया गया था। वे प्रखंड के प्रथम आत्मा अध्यक्ष भी थे। उनके कार्यकाल में प्रखंड कृषि कार्यलय सुचारू रूप से संचालित किया गया था। उनके जाने के बाद उनके नेक काम याद किए जा रहे हैं। मौके पर राजीव रंजन राय, नवीन कुमार राय, गुड्डू सिंह, विजय कुमार सिंह आदि ने विचार व्यक्त किए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.