बेगुसराय, जनवरी 11 -- छौड़ाही। सहुरी पंचायत के झराही बहियार में बंद पड़े ईंट-भट्ठा के निकट से पुलिस ने सफेद रंग की स्कार्पियो व उसमें से 1079 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की है। थानाध्यक्ष जितेंद्र कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने छापेमारी कर उक्त स्थान से अंग्रेजी शराब व सफेद रंग की स्कॉर्पियो बरामद की गई है। शराब की 121 पेटी में 1079 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद हुई है। शराब डीएल 03सी ए एस/3656 नंबर की स्कॉर्पियो में लदी थी। मौके से शराब धंधेबाज अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। अज्ञात पर मामला दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...