लखनऊ, मार्च 26 -- लखनऊ, संवाददाता। चिनहट स्थित मां सिद्धिदात्री छोहरिया माता मंदिर परिसर में सात अप्रैल (दशमी तिथि) को 25वां गरीब कन्याओं का सामूहिक विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी बुधवार को मंदिर महंत व मुख्य सेवक लल्ला बाबा ने दी। उन्होंने बताया कि वासंतिक नवरात्र में होने वाले सामूहिक विवाह के आयोजन में 86 कन्याओं का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। उम्मीद है कि 90 से अधिक जोड़े इस बार मंदिर में सात फेरे लेंगे। वहीं नवमी व दशमी को मेला और भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। विवाह का आयोजन सभी के सहयोग से होता है। इस मौके पर महंत लल्ला बाबा, संरक्षक शैलेन्द्र पांडेय शैलू, पूर्व प्रधान संदीप सिंह रिंकू, डीपी यादव ने सामूहिक विवाह के कार्ड का अनावरण किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.