फर्रुखाबाद कन्नौज, अगस्त 21 -- कायमगंज, संवाददाता नगर से सटे पितौरा गांव निवासी दुर्गपाल को पुलिस घायल अवस्था मे मेडिकल व इलाज के लिए सीएचसी लाई। जहाँ इलाज के दौरान घायल ने बताया कि कायमगंज स्टेशन के फाटक के पास वह छोले भठूरे बेचता है। मंगलवार को एक युवक आया और दुकान मे घुसकर शराब पीने लगा। उसने दुकान के अंदर शराब पीने से मना किया। वह देख लेने की धमकी देकर चला गया। बुधवार को आरोपित युवक अपने 5 से 6 साथियों के साथ आया और दुर्गपाल पर हमला कर मारपीट कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रहीं है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.