श्रावस्ती, फरवरी 18 -- गिरंटबाजार, संवाददाता। खेत में बरसीन काटने गई एक युवती से एक युवक छेड़खानी करने लगा। युवती ने छेड़खानी का विरोध किया तो युवक ने अपनी मां के साथ मिलकर उसकी पिटाई कर दी। युवती की तहरीर पर पुलिस ने युवक समेत तीन के विरुद्ध छेड़खानी व मारपीट का केस दर्ज किया है। हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवती की तहरीर पर पुलिस ने एक पर छेड़खानी व दो महिलाओं समेत तीन के विरुद्ध मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। युवती ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि मंगलवार को वह खेत में बरसीन काटने गई थी। इस दौरान टेपरी गांव निवासी अरविन्द कुमार पुत्र छविलाल सोनकर खेत में आया और उसके साथ छेड़खानी करने लगा। जब वह अपने बचाव में शोरगुल करने लगी तो अरविन्द के साथ ही उसकी मां व जगदीश की पत्नी ने उसकी पिटाई कर दी। साथ ही जान से मारने की धमकी...