प्रयागराज, जनवरी 6 -- चुनार रेलवे स्टेशन पर कालका एक्सप्रेस से हुई दुर्घटना के बाद यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे ने बड़ा बदलाव किया है। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल ने प्रयाग, फाफामऊ, थरवई और मऊआइमा जैसे छोटे स्टेशनों पर बिना ठहराव गुजरने वाली ट्रेनों की द्विभाषी (हिंदी-अंग्रेजी) पूर्व उद्घोषणा शुरू कर दी है। अब ट्रेन के आने से कुछ मिनट पहले यात्रियों को सतर्क रहने, ट्रैक पार न करने, प्लेटफार्म किनारे न खड़े होने और फुट ओवर ब्रिज का उपयोग करने की सलाह दी जाएगी। सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी के अनुसार, इस पहल का उद्देश्य हादसों को रोकना और यात्रियों में सुरक्षा जागरूकता बढ़ाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.