नई दिल्ली, अप्रैल 7 -- दुनिया की सबसे बड़ी AI कंपनियों में शामिल माइक्रोसॉफ्ट ने बीते दिनों 50 साल पूरे कर लिए हैं। इस कंपनी ने लंबे वक्त से मार्केट में अपनी पोजीशन बरकरार रखी है और ढेरों माइक्रोसॉफ्ट प्रोडक्ट्स आज भी धूम मचा रहे हैं। हार्डवेयर से लेकर सॉफ्टवेयर तक, हर सेगमेंट में माइक्रोसॉफ्ट टॉप लिस्ट का हिस्सा है और लगातार इनोवेशंस कर रहा है। इस कंपनी की शुरुआत कुछ लाइन के एक कोड्स, दो दोस्तों और एक छोटे से कमरे से हुई थी। आइए इस बारे में आपको बताते हैं। माइक्रोसॉफ्ट का पहला ऑफिस न्यू मैक्सिको के अल्बुकर्क में एक बहुत छोटे से कमरे में था। वहां केवल कुछ कंप्यूटर, एक टेबल और दो दोस्त थे, जो दुनिया बदलने का सपना देख रहे थे। ये दोस्त बिल गेट्स और पॉल एलन थे, जिन्होंने हार्वर्ड यूनिवर्सिटी और हाईस्कूल के दिनों से ही कंप्यूटर में रुचि दिखाई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.