हमीरपुर, फरवरी 22 -- राठ, संवाददाता। छोटे व्यापारी, रेहड़ी पटरी दुकानदार ऑनलाइन मार्केटिंग से प्रभावित हैं। उनके हित में रविवार को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन विधायक मनीषा अनुरागी को दिया है। जिसमें छोटे व्यापारियों के संरक्षण हेतु स्वास्थ्य बीमा योजना और आपदा पर राहत राशि की व्यवस्था की मांग की है। उत्तरप्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष केजी अग्रवाल के नेतृत्व में व्यापारियों ने विधायक मनीषा अनुरागी को ज्ञापन सौंपा। जिसमें बताया गया कि छोटे व्यापारी, फुटकर रेहडी व पटरी दुकानदारों के लिए ऑनलाइन मार्केटिंग नासूर बनी हुई है। वर्तमान समय में ऑनलाइन व्यापार के अंनियंत्रण और असंतुलित विस्तार के कारण छोटे एवं मध्यम व्यापारियों का व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जो वर्षों से स्थानीय दुकानदार समाज की...