मैनपुरी, दिसम्बर 27 -- मैनपुरी। भारतीय जनता पार्टी ने वीर बाल दिवस पर शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं के साथ ही अन्य लोगों ने भाग लिया। इस दौरान साहिबजादों के बलिदान को याद किया गया और लोकों को उनके बारे में जानकारी दी गई। वीर बाल दिवस पर प्रभात फेरी शहर के क्रिश्चियन तिराहे से शुरू हुई। ये प्रभात फेरी शहर के अंदर खादी भंडार प्रतिष्ठान तक पहुंची। इस दौरान जिलाध्यक्ष ममता राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साहिबजादों के बलिदान को वर्ष 2020 से वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की है। सिक्ख समाज के छोटे बाल साहिबजादों ने धर्म के लिए अपना बलिदान दे दिया लेकिन वह झुके नहीं। वीर साहिबजादों की शहादत के बारे में सभी को जानना होगा। नई पीढ़ी को छोटे साहिबजादों का बड़ा बलिदान याद रख प...