सिद्धार्थ, जनवरी 22 -- डुमरियागंज। सपाइयों ने सोमवार को पार्टी कार्यालय पर स्व. जनेश्वर मिश्र की पुण्यतिथि मनाई। सपाइयों ने उन्हें याद कर श्रद्धांजलि दी। सपा प्रदेश सचिव अफसर रिजवी ने कहा कि छोटे लोहिया का योगदान भुलाया नहीं जा सकता। उन्होंने पार्टी को एकजुट करने का कार्य किया। उनके आदर्शों पर चलते हुए पार्टी को मजबूत करने का कार्य करना होगा। सपा नेता रामफेर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी ने लोगों को जोड़ने का कार्य किया। इसमें प्रमुख नाम जनेश्वर मिश्र का आता है। जिन्होंने पूरा जीवन कार्यकर्ताओं को समर्पित किया। इस दौरान बहरैची प्रसाद प्रेमी, ओमप्रकाश श्रीवास्तव, घिसियावन यादव, अजय यादव, राम धीरज साहनी, लक्ष्मण चौधरी, जहीर मालिक, मारूफ मलिक, अफजल खान , सफीउल्लाह, इकबाल अहमद, ओम प्रकाश उपाध्याय, बच्चा राम बौद्ध आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दु...