शाहजहांपुर, जनवरी 30 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। आगामी 'छोटे लाट साहब' जुलूस को सुरक्षित और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने अपर पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण दीक्षा भंवरे अरुण और क्षेत्राधिकारी नगर पंकज पंत के साथ थाना रामचन्द्र मिशन क्षेत्र के अंतर्गत जुलूस के निर्धारित मार्ग का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रिहर्सल के लिए लगाई गई पुलिस ड्यूटियों को भी चेक किया गया। पुलिस अधीक्षक ने जुलूस के पूरे मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात डायवर्जन, बैरियर प्वाइंट, पिकेटिंग, हाई रिस्क और संवेदनशील स्थानों की पहचान, पैदल गश्त मार्ग, पुलिस बल की संभावित तैनाती, एंबुलेंस और फायर यूनिट की उपलब्धता का बारीक...